जौनपुर। पूविवि के निकट जनता जनार्दन इंटर कालेज जासोपुर में राष्ट्रीय अभियान के जिला प्रभारी रमेश यादव ने कहा कि घरेलू तथा सामाजिक हिंसा से मुक्त नारी के जीवन के क्षेत्र में विकास कर सकती है। इंटरनेशनल सेंटर फॉम रिसर्च आन विमेन के अनुसार 15 वर्ष से 49 वर्ष की आयु की 40 प्रतिशत महिलाएं किसी न किसी हिंसा में प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के कई आयाम हैं। इसके तहत घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा तथा यौन हिंसा प्रमुख रूप से आती है। किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करने में महिलाएं अक्षम सिद्ध हुई हैं। एक प्रतिशत महिलाओं ने ही अपने विरुद्ध हिंसा के विरोध में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हिंसा का प्रभाव घर के बच्चे पर भी पड़ता है बच्चे डरपोक तथा मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसलिए घरेलू हिंसा के विरुद्ध ना केवल महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी आगे आने की जरूरत है। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2018 तक चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद में कैंडल मार्च, जन जागरूकता रैली, विचार गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार यादव, दिनेश कुमार, अमलेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।