फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मोहल्लों से शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ें का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका दो माह तक अपने संसाधन से डोर टू डोर कूड़े का पूरे शहर में कलेक्शन कराएगी। इसकी शुरुआत रविवार को नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव भंडारी स्टेशन से करेंगे। वैसे प्रयोग के तौर पर अभी गोमदी नदी के किनोर स्थित चाचकपुर, ओलंदगंज, रूहट्टा आदि मोहल्लों से किया जाएगा। जहां घर - घर जाकर सफाई कर्मचारी कुड़े का कलेक्शन करेंगा। डोमेस्टिक वेस्ट से खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। शहर के 39 वार्डो में हर रोज तकरीबन 97 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। सफाई की हालत यह है कि सड़कों पर कूड़ा दोपहर तक नहीं उठता है। जबकि नगर विकास राज्यमंत्री का गृह इलाका है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार एवं शनिवार की सुबह जेसीज, ओलंदगंज, रूहट्टा, नईगंज, पालिटेक्निक, चाचकपुर, सहित दस मोहल्लों का पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने का निर्देश ईओ नगरपालिका को दिया। जिसके बाद एक प्लान तैयार किया गया। प्लान के तहत कूड़ेदान नीला एवं हरा रंग का लेकर सफाई कर्मचारी मोहल्लों में घर-घर जाएगा। जहां गीले कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित कर उससे खाद तैयार की जाएगी। तैयारी यह है कि एक सफाई कर्मी हर रोज कम से कम 400 घरों में संपर्क कर कूड़े का कलेक्शन करेगा। जो भी हो इस अभियान की शुरूआत नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव रविवार की सुबह भंडारी स्टेशन से करेंगे।

शहर में सफाईव की स्थिति में सुधार के लिए डोर टू डोर कुड़ा कलेक्शन कराने का प्लान तैयार कराया गया है। इसकी शुरूआत कुछ मोहल्लों से रविवार को की जाएगी। इसकी सफलता के बाद पूरे शहर में यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद मलप्पा बंगारी
डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें