शाहगंज। स्काउट प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर अनुशासन व परोपकार की भावना पैदा होती है। यही बच्चे आगे चलकर सशक्त देश के निर्माण में अपना योगदान देते हैं। शुक्रवार को एमएमडी गर्ल्स इंटर कालेज मदरहा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के प्रथम सोपान के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति ने कही। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्काउट गाइड धैर्य के साथ काम करते हैं। इसके अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दिशा में इनके जन जागरण का प्रयास भी सराहनीय है। शिविर में टेंट, प्राथमिक चिकित्सा, संकेत वार्ता, गांठे बांधने आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या श्रद्धा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम नारायण गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नीलम गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, श्रवण तिवारी, रविंदर यादव, जितेंद्र प्रजापति, अखिलेश यादव, बबीता सिंह, सावित्री बिंद, माला सिंह, राम प्रताप पांडे, सुनीता जयसवाल आदि उपस्थित रहीं।