जौनपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने और ओडिएफ करने में अच्छा कार्य करने वालों को बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत राज विभाग ने कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में सम्मान समारोह का आयोजऽ कर सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत सहित 187 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि जिस जज्बे के साथ आप लोगों ने जिले को ओडिएफ करने में अपना सहयोग दिया। वह जज्जबा बुझने नहीं पाए। शौचालय बनवा देना ही महत्वपूर्ण नहीं है। उसका उपयोग भी जरुरी है। लेकिन यह तभी संभव होगा, जब लगातार लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया जाएगा। सभी लोगो लोगों को शौचालय बनवाने और उसका प्रयोग करने के लिए जागरुक करें। उन्होंने कहा कि ओडिएफ प्लस के तहत अभी भी जिले में एक लाख 32 हजार शौचालय बनाए जाने हैं। इन शौचालऊयों को बनाने के लिए भी अभी से पूरे मनायोग के साथ जुट जाए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने और ओडिएफ करने में अच्छा कार्य करने वाले सभी 12 बीडीओ, 21 एडीओ पंचायत, 41 स्वच्छाग्रही,39 सचिव, 48 प्रधान व 26 सफाई कर्मी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, राहुल सिंह, अनूप, राजन मौर्य उपस्थित रहे।