फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। मजदूरी मांगने पर पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीजेएम पंचम कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के दयालापुर गांव निवासी भागीरथी का आरोप है कि वह बदलापुर के ग्राम डुहिया ढेमा निवासी राम बहाल सिंह के घर काम के बदले मजदूरी मांगने गया था। जहां राम बहाल सिंह, पत्नी रामप्यारी तथा पुत्र बाम्बे सिंह ने मजदूरी देने के बजाय उसकी पिटाई कर दी। शिकायत लेकर वह पहले थाने गया। पुलिस ने थाने से भगा दिया तो न्यायालय की शरण लिया। इस पर सीजेएम पंचम की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का निर्देश पुलिस को दिया। पुलिस कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें