फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा के लिए भाजपाईयों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के रोडवेज परिसर से प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर भाजपाइयों की ओर से डांडी पद यात्रा कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। इसी क्रम में विधानसभा मछलीशहर के प्रत्येक बूथ पर15 दिसंबर तक चलने वाली पद यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक कर कार्यकर्ताओ में जोश भरा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोकसभा मछलीशहर के प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को इस पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी प्रकार से देश हित में चल रही कई योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से करने की अपील की गई। पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने कहा कि देश हित में पीएम नरेंद्र मोदी को 2019 में पुन: प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षता सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने की। इस मौके पर रमेश दुबे, के.के.दुबे, राजकृष्ण शर्मा, राजेश सिंह, राकेश जायसवाल, संतोष मिश्रा, अविनाश तिवारी, अभिषेक सिंह, संतोष जायसवाल, इन्द्रेश तिवारी, संदीप सरोज, राजकमल श्रीवास्तव सहित विधानसभा मछलीशहर के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा प्रभारी ब्रह्मदेव तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें