फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा के लिए विवि को करनी होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में मंगलवार को तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के तहत बोर्ड आफ गवर्नेंस की पहली बैठक हुई। बैठक में देश के विभिन्न भागों से आए सदस्यों ने तकनीकी शिक्षा के उन्नयन और गुणवत्ता के लिए विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और वैश्विक बदलावों पर नजर रखने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसएनल के पूर्व सीएमडी आरके उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों को ध्यान में रखना होगा। इसके संसाधन जुटाने के साथ छात्रों को इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित करना समय की मांग है। कोलकाता के इमेरिट्स प्रोफेसर एलएन हाजरा, पीईएस मंड्या प्रो. दिनेश प्रभु, आईएमएसएस बंगलुरू के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिमेश विसारिया, पूर्व आईएएस एवं सीइओ डीएसएलटीएस प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के शिवराज अस्थाना, सुरेश साई, समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. संतोष कुमार, डॉ. एस पाल ने तकनीकी शिक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। प्रो. एएन हाजरा ने संस्थान और विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तायुक्त तकनीकी शिक्षा दे रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी शिवराज अस्थाना ने कहा कि आज के इस डिजिटल इंडिया के दौर में कैलिफोर्निया को आधार मानकर ट्रेनिंग दी जा रही है। अनिमेष विसारिया ने कहा कि समाज ने हमें पाल-पोस कर बड़ा किया है। अत: हमारा भी दायित्व है कि हम भी समाज को वापस कुछ दें। मेंटर संस्था के प्रो. दिनेश प्रभु ने बीओजी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. डॉ राजाराम यादव ने विश्वविद्यालय की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में टेकिप के अंतर्गत किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें