फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में 40 शिक्षणेतर कर्मचारियों के पटल में भेर बदल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 42 कर्मचारियों के पटल और विभाग बदल दिए गए हैं। कुलपति प्रो. राजाराम के निर्देश पर कुलसचिव ने बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को तबादले की सूची भी जारी कर दी है।
इंजीनियरिंग में तैनात सहायक अधीक्षक रामसमुझ को भंडारकक्ष, परीक्षा विभाग से सुरेश बहादुर सिंह को भंडारकक्ष, गोपनी विभाग से उत्कर्ष को भंडार कक्ष में स्थानांतरित किया। इसी प्रकार शैक्षणिक गोपी विभाग में तैनात राजेंद्र बहादुर सिंह को संबद्धता विभाग, नामांकन से उमाशंकर यादव को शैक्षणिक, शैक्षणिक में तैनात उमाशंकर यादव को संबंद्धता विभाग में भेजा गया। प्रशासन में तैनात संतोष कुमार विश्वकर्मा को विकास सेल, यूएफएम विभाग में तैनात जगदंबा में को यूजीसी सेल, शैक्षणिक विभाग में तैनात बरकतुल्लाह को भंडार, भंडार से छत्रपाल यादव को गोपनीय विभाग, इंजीनियरिंग संस्थान से चंदन यादव को गोपनीय विभाग, जन सूचना विभाग में तैनात जैनेंद्र शर्मा को उपाधि विभाग, प्रशासन में तैनात इंद्रभान दुबे को इंजीनियरिंग संस्थान में, परीक्षा विभाग में तैनात हेमंत कुमार श्रीवास्तव को प्रशासन विभाग, विधि प्रकोष्ठ में तैनात प्रमोद कुमार विश्वकर्मा को प्रशासन, प्रशासन में तैनात उपेंद्र पाठक को जन सूचना विभाग, यही तैनात वारिंदर यादव को जनसुनवाई विभाग में स्थानांतरित किया गया। संबद्धता में तैनात रविंद्र कुमार ओझा को डीएसडब्ल्यू कार्यालय, अच्छेलाल यादव परीक्षा से डीएसडब्ल्यू कार्यालय, यूजीसी सेल से राजेंद्र प्रसाद सिंह को शैक्षणिक विभाग और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात महातम यादव को डीएस डब्लू कार्यालय में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह स्वामीनाथ को अति गोपनीय से लेखा अनुभाग, उपाधि विभाग में तैनात अनिल कुमार सिंह को गोपनीय से लेखा अनुभाग, कक्षा संचालन में तैनात मोहम्मद सलाउद्दीन को विधि प्रकोष्ठ, परीक्षा विभाग में तैनात पांचू राम को विधि प्रकोष्ठ, जन सूचना विभाग में तैनात गुलाब राम को विधि प्रकोष्ठ, डीएलडब्लू कार्यालय में तैनात दिवाकर राम को फार्मेसी संस्थान, गोपनीय विभाग में तैनात देवेंद्र कुमार सिंह को प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया संस्थान, शैक्षणिक से दिलगीर को डीन इंजीनियरिंग विभाग, शैक्षणिक से चिंता सिंह को राजेंद्र प्रसाद सिंह इंस्टीट्यूट, गोपनीय विभाग से जनार्दन राम को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, बीएड परीक्षा और प्रवेश सेल के प्रभारी प्रमोद सिंह यूएफएम से भी देंखेगे। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से शमशाद अली को भौतिक विज्ञान, अभिलेख कक्ष से धर्मपाल को परीक्षा विभाग, लीगल सेल से लालचंद यादव को शैक्षणिक, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से श्रीराम यादव को रिकार्ड रूम, गोपनीय विभाग से अनिल सिंह को इंजीनियरिंग संस्थान, गोपनीय से विजय शंकर चौबे डीए प्रबंध अध्ययन संकाय, भौतिक विज्ञान विभाग से धर्मपाल सिंह को परीक्षा विभाग, लीगल सेल से लालचंद यादव को परीक्षा शैक्षणिक विभाग, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात श्रीराम यादव को रिकार्ड, स्वास्थ्य केंद्र से सुधीर कुममर को कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें