जौनपुर। गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनवाया गया। गुरुग्रंथ साहब की यात्रा निकाली गई। इसमें कृपाण के साथ पंच प्यारे शामिल हुए। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मुरादाबाद से खुशहाल सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्था ने गुरुवाणी और शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। अरदास के बाद लंगर और प्रसाद वितरण हुआ। शहर के रास मंडल स्थित गुरुद्वारे को भव्य सजावट की गई। शाम को ओलंदगंज स्थित गुरुद्दारे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रासमंडल स्थित गुरुद्वारे में समाप्त हुई।
पंचप्यारे की शोभा यात्रा में नमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, प्रभुजोत सिंह, पवनदीप सिंह, सीमरनजीत सिंह शामिल रहे। संरक्षक गरुदीप सिंह पप्पू की देखेरेख में सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया। सिधौली सीतापुर से आए गतका दल दीप खालसा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। वहीं सुरेन्द्र सिंह-संतोष पाठक म्युजिकल ग्रुप मुगलसराय, बोल बम कांवरिया अखाड़ा भी उपस्थिति रही। इसके पहले गुरूद्वारा तप स्थान श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी रासमण्डल में चल रहे अखण्ड पाठ की समाप्ति के बाद ज्ञानी केशर सिंह ग्रंथी सुन्दर गुरूद्वारा ओलंदगंज का कथा विचार हुआ जिसके बाद ज्ञानी जिओपाल सिंह द्वारा कीर्तन के साथ भाई खुशहाल सिंह मुरादाबाद वाले के जत्थे द्वारा कीर्तन रागी हुआ। समाप्ति अरदास उपरांत गुरू का लंगर चला जहां हजारों लोगों ने मत्था टेक करके प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात् सुन्दर गुरूद्वारा ओलन्दगंज से गुरू सेवक जत्था के हरचरन सिंह, जगजीत सिंह, कंवलजीत सिंह , प्रवीण पाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, राजेश जावा, हरपाल सिंह, तरनजीत सिंह, हरजीत सिंह सहित मनमोहन सिंह के न ेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुए रासमंडल स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में ढोल, ताशे, नगाड़े के साथ दसों गुरुओं का प्रतिरूप शामिल रहे। जहां लोग पंचप्यारों का स्वागत करने के साथ गुरुनानक देव के रथ के समक्ष शीश झुकाते नजर आए। नगर के कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। समाजसेवी संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरु सिंह सभा के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह, नरेंद्र सिंह चौधरी, दीपक चिटकारिया, सतीश चिटकारिया, कुलवंत सिंह, तेजा सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह एडवोकेट, गुरवीर सिंह एडवोकेट, गुरविन्दर सिंह, सतवन्त सिंह एडवोकेट, रनबीर सिंह, गुरमीत सिंह, शिशुपाल सिंह, जसविन्दर सिंह, गुरजीत सिंह, उपेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र खत्री, मनदीप सिंह, गुरचरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, नमनदीप सिंह, कमल सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह, नवनीत सिंह, जितेंद्र सिंह ने सहयोग किया।