शाहगंज। क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहा में चल रहे छह दिवसीय स्काउट गाइड इंट्रोडक्टरी कोर्स के पांचवें दिन योगा कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं को व्यायाम से लाभ के विषय में विस्तृत रुप से बताया गया। शुक्रवार को कालेज परिसर में आए योगा शिक्षकों को कालेज के सचिव मिर्जा अजफर बेग व प्रबंधक कहकशां खान द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया गया। उसके बाद सभी स्काउट गाइड शिविरार्थियों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के योगा शिक्षक डाक्टर संजीव श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, ममता भट्ट, रंजना श्रीवास्तव द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को व्यायाम से होने वाले फायदे को बताया गया। कहा कि पर्यावरण असंतुलित हो रहा है लोगों को तमाम प्रकार की बीमारियां घेर रही हैं। नियमित संयमित करके प्रतिदिन व्यायाम करता है तो उसका शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। कपालभाति, सूर्य नमस्कार, सिंहासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, नौकासन, पद्मासन, सुखासन इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. एनपी उपाध्याय, डा. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, बृजेश यादव, आनंद विक्रम सिंह, राजकुमार पांडेय, नरेंद्र यादव, आशीष अस्थाना, जिला संगठन आयुक्त राकेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।