फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने रोकवाया निर्माण, लोगों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव की मुसहर बस्ती में सोमवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे आवास निर्माण कार्य पूर्व ग्राम प्रधान ने काम पुलिस बुलाकर रोकवा दिया। उनका कहना था कि यह जमींन उनकी है। गुस्साए मुसहर बस्ती के लोगों ने चंदवक गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। आधे घंटे चले जाम को पुलिस ने समझा बुझा कर समाप्त कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीरीबारी गांव की मुसहर बस्ती के गरीबों को सोलह आवास मिला है। जिसमे चौदह आवास पर काम चल रहा है। दो आवास ऐसे है जिस पर पूर्व प्रधान बिरोध जताते काम को रोक दिए है। उनका कहना है कि जमींन हमारी है। जबकि मुसहर बस्ती के लोगों का कहना है कि हम लोगों को पूर्वजों के समय से कब्जा है। सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ जब गरीबों को मिला तो पूर्व प्रधान रोक रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी हुई और बात बिगड़ गई। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची ने काम रूकवाकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके विरोध में मुसहर बस्ती के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गोविंद हरि वर्मा ने समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। एसओ चंदवक रूद्र भान पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। लेकिन थाने न आकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें