जौनपुर। राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी उदय प्रताप कालेज वाराणसी में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता सृजन चार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल एवं एमबीए बिजनेस इकोनामिक्स के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सलोनी सिंह, सुप्रिया श्रीवास्तव, प्रिंसी सिंह एवं प्रबल कपूर की टीम को प्रथम स्थान पाने पर कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव ने बधाई दी। छात्रों ने प्रतिभागियों में जीती हुई ट्राफी कुलपति को सौंपी। प्रतियोगिता में विज्ञापन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। अंतिम राउंड में एक प्रोडक्ट दिया गया, जिस पर तत्काल विज्ञापन बनाना था। विद्यार्थियों ने अपनी सृजन क्षमता से पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 28 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अच्युत गुप्ता, अमन अग्रवाल एवं सरिल कांत त्रिपाठी ने भी प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को सफलता पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बधाई दी।