फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड को साफ रख प्रदेश में हासिल करें पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर । स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए बदलापुर नगरपंचायत के वार्ड नंबर 15 व 6 में रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई । जिसमें वार्डों को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही वार्डों को साफ रख बदलापुर नगर पंचायत को प्रदेश में पहला स्थान हासिल कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चेयरमैन अमरदेयी ने कहा कि हम सब को मिल कर किसी भी दशा में नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है । जिससे यहां कि साफ सफाई व सुंदरता की महक प्रदेश तक पहुचे। आज ही से आप सब इस बात का संकल्प लें कि हमें खुले में शौंच नहीं करना है । कूड़े को सड़क सहित नाला व नाली के बजाय कूड़ेदान में फेकना है । वार्ड नंबर 15 की सभासद शकुंतला व वार्ड नंबर 6 के चेयरमैन उदयराज यादव ने संगोष्ठी में चेयरमैन को इस बात का भरोसा दिलाया कि वार्ड साफ व सुन्दर रहेगा । गोष्ठी का संचालन कर रहे अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में स्वच्छता एवं सुंदरता के क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की रैंकिंग में प्राप्त अंक के आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में वार्ड और नगरपंचायत पहला स्थान हासिल करेगा । साथ ही प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी । संगोष्ठी में जिला कोआर्डिनेटर खुशबू यादव, उमेश सरोज, इरफान, विनोद शर्मा, साधू सरोज, हरिश्चंद्र चौरसिया, प्रिंसी विश्ववकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें