फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण योग यात्राएं निकली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। घर- घर योग की अलख जगाएंगे , सबको स्वस्थ बनाएंगे , करें योग और रहें निरोग जैसे नारों के साथ
योग गुरु बाबा रामदेव की प्रेरणा से स्वस्थ जौनपुर और खुशहाल जौनपुर के तहत पच्चीस स्थानों पर एक साथ चल रहे पच्चीस दिवसीय विशेष योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के साधकों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जन जागरण योग यात्रा को निकालकर जन -जन को योग शिविर में सहभागिता हेतु आह्वान किया। कहा कि डायबिटिज , कोलेस्ट्रॉल, बीपी, ह्रदय, अनिद्रा और मोटापा जैसी साध्य व असाध्य बीमारियों को योगाभ्यास के माध्यम से जड़ से मिटानें हेतु लोगों को विविध प्रकार के आसन,व्यायाम,ध्यान और प्राणायामों को नियमित रूप से करनें के लिए संकल्पित किया जाता रहा। पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि पच्चीस दिवसीय इस विशेष योग प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से नशामुक्ति का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के प्रभारी आचार्य कृष्णमुरारी आर्य, शशिभूषण, डा हेमन्त, विजयदत्त, ममता ,डा राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामसहाय, डा ध्रुवराज, सुनील शर्मा, राजेश, शिवपूजन, संजय कुमार, अंजुम ,ऊषा, भानुप्रकाश, विकास, लालसाहब, सत्येन्द्र, अमरनाथ, विकास, पिंटू,तेजबहादुर, प्रेमचंद, रविन्द्र, सुरेन्द्र, मुकेश ,नन्दलाल, शैलेश, कृपानिधि ,वीरेन्द्र, मनोज, ओमप्रकाश, सुरेश, कड़ेदीन, शम्भुनाथ, ज्ञानप्रकाश, स्वदेश, केपी बोस, प्रशान्त, सुभाष, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


योग बनाता है निरोग
बक्शा। चकदद्दुदूबे गांव में चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण के दूसरे दिन रविवार की सुबह ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। योग प्रशिक्षक मनोज आर्य ने निरोग रहने का मूल मंत्र योग को बताया। कहा कि योग मानव को निरोग बनाता है। उन्होंने लोगों को अनुलोम विलोम प्राणायाम से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप यादव ने किया। जबकि संयोजक जयसिंह यादव ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें