फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी हड़ताल पर, नहीं हो रही धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर धान क्रय केंद्र प्रभारी हड़ताल पर हैं। जिससे क्रय केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। वहीं, अभी तक किसी भी क्रय केंद्र से धान की खरीद नहीं की गई है। किसान औने-पौने दाम पर आढ़तियों को धान बेचने के लिए विवश हो रहे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं आढ़तियों की चांदी कट रही है।
जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं। जिनसे एक नवंबर से लेकर 28 फरवरी तक धान खरीदने की तिथि निर्धारित की गई है। इस वर्ष 72700 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। किसानों से धान खरीदने के लिए जिले में कुल 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। उनको धान खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें पीसीएफ के 51 क्रय केंद्रों को 19000 एमटी, खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्रों को 27900 एमटी, एग्रो के तीन क्रय केंद्रों को 6000 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम को 4500 एमटी, एनसीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों को 5500 एमटी व यूपीपीसीयू के तीन क्रय केंद्रों को 7300 एमटी धान खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि भारतीय खाद्य निगम का कोई केंद्र नहीं खुला हैं। लेकिन उसे भी 500 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। नेफेड केे भी कोई केंद्र नहीं खुले हैं। लेकिन उसे भी 2000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इन सभी धान क्रय केंद्रों के प्रभारी अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किए हुए हैं। जिसके कारण सभी क्रय केंद्रों पर ताला लटका है। इन क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
धान क्रय केंद्र प्रभारी अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर हैं। जिससे क्रय केंद्रों पर अभी तक एक दाना धान की खरीद नहीं हो पाई है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें