फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर हो रहे अवैध शौचालय निर्माण को प्रशासन ने रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के तारडीह गांव के तालाब पर हो रहे अवैध शौचालय निर्माण को बुधवार को तहसील प्रशासन ने रोकवा दिया। ग्रामीणों ने तहसीलदार से शिकायत की थी कि गांव के कुछ लोग तालाब को कब्जा करने की नीयत से शौचालय बनवा रहे हैं। साथ ही अवैध रूप से बन रहे शौचालय को रोकवाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को भेजकर हो रहे शौचालय के निर्माण का काम रोकवा दिया है। साथ ही संबंधितों को वैधानिक नोटिस दिया है
विज्ञापन

तारडीह गांव निवासी दो लोगों द्वारा तालाब खाते की भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। जिसका विरोध गांव के लोग कर रहे हैं। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने अवैध रूप से तालाब कब्जा किए जाने की जानकारी तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्र को दी। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को तालाब पर हो रहे अवैध शौचालय निर्माण को तत्काल रोकने का आदेश दिया। हल्का लेखपाल ने पुलिस फोर्स की मदद से गांव में जाकर अवैध रूप से हो रहे शौचालय निर्माण को रोकवा दिया है। साथ ही शौचालय निर्माण कर रहे लोगों को कब्जा हटाने हेतु वैधानिक नोटिस दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा ने बताया कि तालाब पर अवैध रूप से हो रहा शौचालय निर्माण का कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें