जौनपुर। हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर होने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के मोहल्लों और मदरसों , मस्जिदों आदि धार्मिक स्थलों को सजाया सवारा जा रहा है। अखाड़े में अपनी कलाओं का जादू दिखाने वाले उत्साही युवकों की टीम अभ्यास करने में जुटी है। सेंटल सीरत कमेटी के तत्वाधान में कोतवाली चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर सुबह सात बजे से मिलादे अकबर नाते नबी व जलसे सीरतुनन्बी आयोजन हो रहा है। जो बारह रविउल अव्वल जन्म दिवस तक चलेगा।
मंगलवार को जलसे की शुरूआत तिलावते कलामे पाक से कारी जिया जौनपुरी ने की। हजरत मौलाना क्यामूद़्दीन ने शिरते पाक पर रोशनी डाला। उन्होंने हजरत मौहम्मद साहब के बताएं रास्ते पर चलने की, पांच वक्त की नमाज कसरत से पढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर शकील मंसूरी, फिरोज अहमद, पप्पू, साजिद अली, साजिद , बाजिद आदि मौजूद रहे।