मछलीशहर। विधानसभा मछलीशहर के बेलवा मण्डल के हरद्वारी सेक्टर में गठित बूथ समिति का सत्यापन कर बूथ अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण तथा टोपी पहना कर स्वागत किया है। भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत 10 से 15 नवम्बर तक हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष एव उनकी 21सदस्यीय समिति का सत्यापन किया जा रहा है। बूथ कोहड़ा,हरद्वारी,मंगरी,कान्हवंशीपुर आदि बूथों पर मंडल महामंत्री इन्द्रेश तिवारी द्वारा हर बूथ की समिति का सत्यापित कर उपस्थित समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष लव तिवारी,नीरज तिवारी,संदीप,अनिल पाण्डेय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज दुबे,प्रवीण पाण्डेय,जेपी मिश्र ने सहयोग किया।