मछलीशहर। सुनवाई नहीं होने से नाराज मछलीशहर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। जिसमें अधिवक्ताओं के समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। साथ ही समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेशचंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान उनको पत्रक सौपा। जिसमें शिकायत करते हुए कहा कि भाऊपुर गांव निवासी अधिवक्ता जय प्रकाश दूबे के घर के सामने खड़ंजा बिछाने में कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं । कई शिकायतों के बाद भी समस्या का निस्तारण राजस्वकर्मी नहीं कर रहे हैं।उनका आरोप है कि जब कानून के जानकार वकीलों की समस्या के निस्तारण में खानापूर्ति की जा रही है तो आम आदमी की समस्याओं के समाधान की गुणवत्ता की सहज ही कल्पना की जा सकती हैं। जिस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी जेएन सचान को तत्काल समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया है । पत्रक देने वालों में महामंत्री श्याम सुंदर यादव,अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद मिश्र,अशोक श्रीवास्तव,सुरेंद्र मणि शुक्ला,संजय सिंह,अजय सिंह आदि रहे।