फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर राजस्व गांव में तैनात हुए एक सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 635 राजस्व गावों में सफाईकर्मी तैनात नहीं थे। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी राजस्व गावों में सफाईकर्मियों की तैनाती के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन

जिले में कुल 3340 राजस्व गांव है। वहीं कुल 3340 सफाई कर्मी तैनात हैं लेकिन 635 राजस्व गावों में सफाई कर्मी तैनात नहीं थे। कई सफाई कर्मचारियों ने जुगाड़ लगाकर मनचाहे गांवों में तैनाती करा ली थी। इससे कई गावों में दो से तीन सफाई कर्मी थे और कुछ में एक भी नहीं। इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हर राजस्व गावों में सफाई कर्मी तैनात करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों की तैनाती कर पत्रावली सीडीओ व जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसको डीएम व सीडीओ द्वारा अनुमोदित किया गया । इसके बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को उनके नए तैनाती वाले स्थान पर जाने का निर्देश दिया।
कोट
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले के सभी राजस्व गावों में सफाई कर्मी तैनात कर दिए हैं। इसके पहले 635 राजस्व गांव ऐसे थे, जहां सफाई कर्मी तैनात ही नहीं थे। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम द्वारा यह कार्यवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभाजीत पांडेय
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें