फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद से जिले में पहुंची ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शुक्रवार की रात 10224 नई बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट पहुंचीं। ये ईवीएम हैदराबाद से आई हैं। मशीनों को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम हाल में रखवाया जा रहा है। मशीनों की पहली जांच दो नवंबर से होगी।
जिले में 1581 बैलेट यूनिट और 4667 कंट्रोल यूनिट थी। जिसमें से 24 बैलेट यूनिट और 3110 कंट्रोल यूनिट खराब हो चुकी थी। जिसे वापस भेज दिया गया। जबकि 1557 बैलेट यूनिट व 1557 कंट्रोल यूनिट पुरानी है। इसके अलावा शुक्रवार की रात 10224 नए बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट आई हैं। जिसमें 5888 बैलेट यूनिट व 4356 कंट्रोल यूनिट नई आई हैं। यह हैदराबाद स्थित बीईएल कंपनी से आई हैं। जांच में सही पाए जाने वाले मशीनों को अलग रखा जाएगा और खराब मिलने वाली ईवीएम को अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) का कहना है कि जिले से खराब पड़े 24 बैलेट यूनिट और 3110 कंट्रोल यूनिट को वापस भेज दिया गया था। जिससे जिले में ईवीएम कम हो गई थीं। इस दौरान हैदाराबाद से 10244 बीयू व सीयू नई आई हैं। जिनको कलेक्ट्रेट स्थित ईबीएम हाल में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें