फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेसवां गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। बरसठी थाना के पुरेसवा गांव निवासी चन्द्रशेखर गौतम ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वह 17 जून को बरसठी के सोतीपुर गांव में बारात में गया था। जहां पुरेसवा गांव के अशोक कुमार शुक्ल व उनके बेटे आकाश कुमार शुक्ल ने उसे मारा पीटा व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया। थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र किया। कोर्ट के आदेश पर बरसठी पुलिस ने दोनों के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें