फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जन भागीदारी मार्च रथ का किया गया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के खरका कालोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को मुगलसराय से चलकर जिले में पहुंची जन भागीदारी मार्च रथ के साथ चल रहे संगठन मंत्री तरुण पटेल का स्वागत किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने दीपक सिंह के साथ सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

संगठन मंत्री तरुण पटेल ने कहा कि जन भागीदारी मार्च रथ लेकर 121 दिवसीय यात्रा पर निकला हूं। तेइसवें दिन जौनपुर पंहुचा हूं। यह रथ लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली मुगलसराय से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, बनारस, गाजीपुर, मऊ, सलेमपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और आजमगढ़ शहर होते हुए जौनपुर पहुंची है। जन भागीदारी मार्च रथ 75 जिलों, 250 से अधिक विधानसभाओं व 405 से ज्यादा ब्लाकों से होते हुए 15000 किलोमीटर की यात्रा तय कर 30 जनवरी 2019 को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट नई दिल्ली में समाप्त होगी। जिसका उद्देश्य महात्मा गांधी के 150 वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर उनके वैचारिक मूल्यों एवं जीवन-दर्शन को समाज के आखिरी छोर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की विचारधारा को तोड़ मरोड़ कर देशवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन हम महात्मा गांधी के विचारधारा को मिटने नहीं देंगे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नियाज ताहिर शेखू, अखिलेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, शिव मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, फैसल हसन तवरेज, विशाल सिंह, सोनू, हुकुम, असरफ अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें