फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कालेजों में होगा साक्षरता क्लब का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनक कुमारी इंटर कालेज के सभागार में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता साक्षरता के बारे मे जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए हर कालेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाए जा रहे हैं। यह क्लब विशेष रूप से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित कालेजों में बनाए जा रहे हैं। यह क्लब हर उम्र के नागरिकों को रोचक और मनोरंजन गतिविधियों के माध्यम से निर्वाचन साक्षरता के लिए जागरूक करने का काम करेगा। जिसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को वोटर बनाने और वोटरों को चुनावों में वोट देने के लिए जागरूक करना है। स्वीप कोआर्डिनेटर रमेश चंद्र यादव ने साक्षरता क्लब के सदस्यों को विस्तार से प्रशिक्षित किया। इस दौरान मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रक्रिया और अन्य संबंधित बातों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य समुदाय में निर्वाचन साक्षरता का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करेंगे। कालेज के प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर वितनेश श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, संरक्षक सूचना विभाग केके यादव, निशा कपूर, जिलाजीत प्रजापति, वीर सिंह, बृजेंद्र प्रसाद, दीक्षा श्रीवास्तव, प्रिया सिंह व यतिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें