फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजल और बिरहा में रात भर झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा की ओर से सराय रहिचन्दा में आयोजित कव्वाली, गजल और बिरहा कार्यक्रम में रात भर श्रोता लुत्फ उठाते रहे। गायक कलाकार उजाला यादव गाजीपुर व हनुमत पाल वाराणसी के बीच पूरी रात कव्वाली ,गजल व बिरहा का मुकाबला चलता रहा। रात भर चले इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने वर्तमान राजनैतिक परिवेश में एक से बढ़कर एक गजल, बिरहा व कौव्वाली पेश किए।
विज्ञापन

दोनों कलाकारों को आयोजक शेषमनि यादव ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा आज के परिवेश मे बिरहा, कव्वाली, गजल जैसा आयोजन कराना जमीन से जुड़ी सभ्यता और उसके स्वरुप को जिन्दा रखने की बड़ी पहल है। ऐसे आयोजन को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर शारदा यादव, संजीत यादव, शेषमनि यादव, रमेश यादव, राम बहादुर यादव,अजीत पटेल,राजदेव यादव,महेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, दिनेश यादव, डा. लक्ष्मी कान्त यादव, राम मिलन यादव, पिन्टू, आनन्द यादव व सुनील यादव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव ने किया। यादव महासभा के अध्यक्ष शारदा यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें