जौनपुर। रोटरी क्लब ने मैहर देवी स्थित धर्मशाला में रविवार की रात हर्षोल्लास से डांडिया उत्सव मनाया। डांडिया उत्सव में सर्वश्रेष्ठ जोड़ी वर्ग में प्रथम पुरस्कार अमित कुमार पांडेय एवं प्रियंका पांडेय और द्वितीय पुरस्कार विशाल गुप्ता एवं ऋचा गुप्ता को मिला। महिला एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार दीपशिखा चौरसिया, द्वितीय पुरस्कार दीपमाला जायसवाल और पुरूष एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रदीप सेठ, द्वितीय पुरस्कार श्याम वर्मा को दिया गया।
क्लब के अध्यक्ष रवि मिंगलानी ने कहा कि नृत्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के खुशहाल होने का अभिन्न अंग होता है। ऐसे तनाव भरे माहौल में ये छोटा सा प्रयास है। राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब जौनपुर महज एक क्लब नहीं, एक परिवार है जो समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से अपने और अपनों के रिश्तों को और सशक्त करता है। कार्यक्रम संयोजक अनिल गुप्ता एवं रविकांत जायसवाल ने भी विचार व्यक्त किया। निर्णायक के रूप में शर्मिला सिन्हा एवं ज्योति कपूर रहीं। संदीप पांडेय एवं राजेंद्र सिंह ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। आभार सचिव जयकिशन साहू जैकी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. शैलेश सिंह, संजय गुप्ता, संजय बैंकर, शशांक सिंह रानू, संदीप पांडेय, अभिषेक गुप्ता सम्मी, केके मिश्रा, देवेंद्र सिंह पिंकू, अखिलेश श्रीवास्तव, अजय सेठ विक्की, विवेक प्रताप सेठी, अजय गुप्ता, संजय जायसवाल, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, देवेश जी वैश्य, शिवांशु श्रीवास्तव, श्वेताभ रंजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।