जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडिएम में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 कालेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन संचार के संकायाध्यक्ष डा. मनोज मिश्र रहे। गुरुवार का उद्घाटन मैच डीएवी आजमगढ़ और शहीद स्मारक महाविद्यालय गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें शहीद स्मारक महाविद्यालय गाजीपुर ने डीएवी कालेज को 38-5 अंक से पराजित किया।
दूसरा मैच सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर और हिन्दू पीजी कालेज जमानियां के बीच खेला गया। जिसमें सूर्यबली यादव महाविद्यालय ने 34-7 अंक से विजेता रही। तीसरा मैच पीजी कालेज मलिकपुरा गाजीपुर और टीडी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें मलिकपुरा ने टीडी कालेज को 23-11 अंक से पराजित किया। चौथा मैच राज कालेज जौनपुर और मड़ियाहूं पीजी कालेज के बीच खेला गया। जिसमें मडियाहूं ने राज कालेज को 11-9 अंक से पराजित किया। पांचवां मैच सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर और डा. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय झोटारी गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बदलापुर 32-1 अंक से विजेता रहा। छठा मैच पीजी कालेज गाजीपुर और पीजी कालेज मलिकपुरा गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें मलिकपुरा गाजीपुर 23-15 अंक से विजेता रहा। निर्णायक की भूमिका में माया राय, धीरज, रवि चन्द्र यादव, एहसान अहमद, कमलेश सिंह, अवनीश राय रहे। इस मौके पर सचिव खेलकूद परिषद डा. शेखर सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय तिवारी, डा. आलोक सिंह, पूर्व सचिव विपिन चन्द अस्थाना, डा.चन्द्रभान सिंह, खेल सहायक रजनीश सिंह, अयाोक सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चन्द पांडेय, अरुण सिंह, आयोजन सचिव डा. प्रशांत राय ने अतिथियों का स्वागत किया।