फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर महोत्सव की तैयारी को लेकर कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में दो तथा तीन नवंबर को बदलापुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जगह-जगह से सांस्कृतिक टीमें आएंगी। महोत्सव में शिक्षाविद, नवोदय में विद्यालय में चयनित छात्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अलावा साहित्य, संगीत, कला और प्रशासनिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को निरीक्षण भवन में विधायक रमेशचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में प्रशासन बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें