फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रांताओं ने देश के धार्मिक स्थलों को पहुंचाया नुकशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष डा. मुक्ता बहन का जिले में जोरदर स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के लिए डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने 21 अक्तूबर को हिंदुओं के अयोध्या कूच करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के धर्म के प्रति जागरूक रहने को कहा। पद्मावती, झांसी की रानी तथा गुरु गोविंद सिंह के लड़कों के बलिदान को को बताया। उन्होंने कहा की इस्लाम व ईसाई धर्म को स्थापित करने के लिए दुनियां के आक्रांता भारत में आए और यहां के धार्मिक स्थलों को तोड़कर दिया। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर ईदगाह, काशी में ज्ञानवापी और अयोध्या में मस्जिद बनाई गई। भगवान राम की जन्म भूमि पर राम मंदिर अभी तक नहीं बन पाया। भाजपा की सरकार इसी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्मांण करने का वादा किया था। पर आज भूल गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए अधिनियम बनाकर कार्य करने के लिए 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच का एलान डा. प्रवीण भाई ने किया है। इस मौके प्रभाकर तिवारी प्रांत उपाध्यक्ष, हरिराम बिंद जिलाध्यक्ष, घनश्याम यादव, देवी सेवक, वशिष्ठ नारायण, प्रीति तिवारी, ओजाश्विनि, रेखा गौतम, आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें