फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि परीक्षा संचालन समिति के लिए भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा को संचालित करने के लिए परीक्षा विभाग ने संचालन समिति के गठन के लिए प्रस्ताव कुलपति को भेज दिया है। परीक्षा संचालन समिति का गठन होने के बाद ही जिलेवार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और परीक्षा की तैयार की शुरुआत की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कापियों के लिए टेंडर करने के साथ ही समय से परीक्षा कराने और रिजल्ट समय से घोषित करने के लिए समय से तैयारी शुरू कर दी है। विगत वर्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय समय से रिजल्ट घोषित करके प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़े तीन जिलों के 805 कालेज सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए 682 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर पांच लाख 35 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि इस वर्ष कालेजों की संख्या बढ़ गई है। कालेजों की संख्या बढ़ी तो छात्रों की संख्या भी बढ़ जाएगी। लेकिन छात्रों की संख्या का आंकड़ों परीक्षा आवेदन भरने के बाद भी मिल पाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की मानें तो इस वर्ष की संख्या बढ़ने के साथ ही छात्रों की संख्या करीब छह लाख के पहुंच जाएगी। परीक्षा संचालन समिति पर कुलपति की मुहर लगने के बाद परीक्षा तैयारी शुरू हो जाएगी। परीक्षा संचालन समिति के लिए दस सदस्यों के नाम का प्रस्ताव भेजा जाता है। समिति के सदस्यों की देखरेख में परीक्षा का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें