करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल के फार्मेसी संस्थान में सोमवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजाराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि अनुशासन, संयम, शिक्षा में समर्पण और त्याग से छात्रों का विकास होता है। फार्मेसी के छात्रों को मानव सेवा की अभूतपूर्व कड़ी बताते हुए कहा कि भविष्य में फार्मेसी के छात्र-छात्राएं प्राकृतिक दवा एवं उसमें अनुसंधान करके नई दवाओं के निर्माण के लिए प्रेरित किया। आमंत्र अक्षरम नास्ति मूले ना औषध: अर्थात ऐसा कोई अक्षर नहीं जिससे मंत्र नहीं बन सकता और ऐसा कोई पौधा नहीं जिससे दवा नहीं बन सकती है के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि अब आप विश्वविद्यालय में आए हैं तो अपने विभाग एवं विश्वविद्यालय की परंपरा का निर्वहन आपके कंधों पर है। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया। इस मौके पर अमित सिंह, शुभम सिंह, आकांक्षा दुबे, अनुभव गुप्ता, मुस्कान सक्सेना आदि मौजूद थी। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के शिक्षक डा. धर्मेंद्र सिंह ने किया। आयोजन बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों सहयोग किया। प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत करते हुए विवि की परंपरा से अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं ने धार्मिक देश भक्ति गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. राजीव कुमार, विनय वर्मा, आलोक दास, झांसी मिश्रा, विजय बहादुर जमौर्य, पूजा सक्सैना, आशीष कुमार गुप्ता, ज्ञानेश पाराशरी, हेमंत दुबे, बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।