फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर की सपना ने भदोही की पुष्पा को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगरा बादशाहपुर के गांव कैथौली में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में मशहूर पहलवानों ने जोर अजमाइश की। बसपा नेता बीपी सरोज ने फीटा काटकर कुश्ती का उद्धघाटन किया। अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाया। महिला कुश्ती में सपना जौनपुर ने पुष्पा भदोही को चित कर दिया।
विज्ञापन

महेश करनौली ने इरशाद सुजानगंज, रविशंकर सुजानगंज ने अरविंद करनौली , शिवकुमार प्रतापगढ़ ने पंकज नौवाडाड़ी, दिलशाद सुजानगंज ने महेश करनौली, सोनू फत्तूपुर ने राहुल नन्दयीपुर, अनुप खेमपुर ने विक्की पुरऊपुर, राजेश रामपुर ने रोहित सुजानगंज, गोली तरहठी ने राजकुमार बहोरिकपुर को पटखनी दी। दो दर्जन से अधिक कुश्ती का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। दंगल में मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बनारस, भदोही, जौनपुर के नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। निर्णायक रामफेर तथा रामजनक ने किया। संचालन ओंकार नाथ शर्मा ने किया। भाग्यवान पटेल, पूर्व प्रधान राजाराम यादव, रामआसरे यादव ने व्यवस्था में विशेष सहयोग किया। इस मौके पर प्रधान रायबहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि, अशोक कुमार यादव, रामजनक, विष्णु, सीता राम पटेल,राजू श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें