फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में सक्रमण जनित बीमारियों पर हुई कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय बाल अकादमी के तत्वावधान में जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु में होने वाली संक्रमण जनित बीमारियों पर एक कार्यशाला होटल रिवर व्यू में हुई। कार्यशाला में वक्ताओं ने बुखार आने के विभिन्न कारण, डेंगू और अन्य वायरल इंफेक्शन, रोटा वायरस, डायरिया, निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, इंसेफ्लाइटिस, टाइफाइड, यूटीआई आदि बीमारियों के इलाज पर चर्चा किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में आसपास के जिलों से आए 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विस्तार से रोगों के बारे में वक्ताओं ने चर्चा किया। भारतीय बाल अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बकुल पारिख, डा. अशोक राय, डा. संजय घोरपड़े, डा. यशवंत राव, डा. विवेक सक्सेना, डा. धीरज मोहन गुप्ता, डा. तेज सिंह आदि ने कार्यशाला के महत्व, बीमारियों के इलाज और विकल्पों पर चर्चा किया। कार्यशाला में डा. पारिख को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. बकुल पारिख, डा. क्षितिज शर्मा, डा. फैज अहमद, डा. मुकेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारतीय चिकित्सा संघ के डा. एनके सिंह, सचिव डा. अजहर जाफरी, डा. मनमोहन श्रीवास्तव, डा. वीएस उपाध्याय, डा. रजनीश श्रीवास्तव और अशोक राय आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर डा. विनोद कुमार सिंह, डा. अजीत कपूर, डा. अरविंद सिंह, डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. अंजू, डा. आरके गुप्ता, डा. अशोक पटेल, डा. गुंजन पटेल, डा. रेनू गुप्ता, डा. सरोज यादव, डा. एसएन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें