फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की कारस्तानी से लुम्बिनी-दुद्धी राजमार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। एक वर्ष से शाहगंज कस्बा लोक निर्माण विभाग के दंश को झेल रहा है।लुम्बिनी-दुद्धी राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण के नाम पर शहर की हालत बद से बदतर हो गई है। मार्ग पर तीन किलोमीटर तक जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदार भी परेशान हैं। लगभग एक वर्ष बीतने को है लेकिन नगर के मेन रोड निवासियों का जनजीवन अभी भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सका है। जिसकी जबावदेही सिर्फ और सिर्फ पीडब्लूडी विभाग की है।
विज्ञापन

श्रीराम लीला समिति की प्रशासनिक बैठक में संरक्षक मंडल ने पीडब्लूडी को नगर के कुछ चौराहों की घातक हो चुकी नालियों की मरम्मत करने का सुझाव दिया था। उसी मरम्मत कार्य में रामलीला भवन चौराहे की नालियों का भी जिक्र किया गया था। शनिवार की देर रात लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के नाम पर जल निकासी के लिए पूरी सड़क खोद डाली। जल निकासी के लिए लगाई गई चार इंच की प्लास्टिक पाइप लाइन महज आधे घंटे में ही धराशाई हो गई। जिसकी मरम्मत का खेल पूरी रात चलता रहा और जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचित करना भी मुनासिब नहीं समझा। जिससे जाम के झाम से वाहन चालक व राहगीर परेशान रहे। छोटे वाहन तो इधर- उधर करके निकल गये। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत बड़े वाहनों को हुई। पीडब्लूडी ने पुलिस को पहले से ही सूचित कर मरम्मत कार्य करता तो पुलिस रूट डायवर्जन कर स्थिति संभाल लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें