मडियाहूं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राज किशोर तिवारी पीजी कालेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय महिला वालीबाल प्रतियोगिता में समरजीत महाविद्यालय वीरभानपुर की टीम विजेता रही। पीजी कालेज गाजीपुर को दूसरा और मड़ियाहूं पीजी कालेज को तीसरा स्थान मिला।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक डा. लीना तिवारी और कालेज के प्राचार्य डा. एसके सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। डा. लीना तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल की भावना से भाग लेना चाहिए। खेल में हमेशा एक ही टीम को जीत मिलती है। उपविजेता टीम को सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य डा. एसके सिंह ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा. विजय प्रताप तिवारीदि मौजूद थे। प्राचार्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रबंधक अपूर्व तिवारी रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वीरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह शामिल थे। इस मौके पर शिक्षक नेता डा. अनुराग मिश्र, डा. त्रिपुरारी उपाध्याय, डा. देवेंद्र कुमार सिंह, डा. अशोक कुमार सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. रजनीश सिंह, विजय सिंह बागी मौजूद थे। संचालन डा. बृजेश चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. एचपी सिंह ने किया।