जौनपुर। जिले के सभी थाना व कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए फरियादियों की भारी भीड़ लगी रही। कई फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया।
डोभी: जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चंदवक थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। साथ ही फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 12 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर मात्र एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो पाया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। डीएम ने राजस्व कर्मियों को पैमाइश कर विवाद का निस्तारण करने को निर्देशित किया। शाहगंज: प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को शाहगंज कोतवाली परिसर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए चार प्रार्थना पत्रों में से दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। मडियाहूूं: एसडीएम मोतीलाल लाल यादव ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रांगण में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 34 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया।