फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्रियों के सम्मान से ही परिवार में आता है सुख: शांतनु महराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में चल रही सात दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रख्यात कथा वाचक शांतनु महाराज ने कहा कि अगर गृहस्थ जीवन में पुरुष सुख चाहते है तो परिवार में स्त्रियों का सम्मान करें। जिस घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं होता उस घर में कोई सुखी नहीं रह सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्त के प्रेम के कारण इस धरा पर भगवान आते है। दूसरा कोई सिद्धांत नहीं है। वृन्दावन धाम के एक भक्त और ईश्वर के सम्बन्ध को बड़े ही रोचक तरीके से सुनाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के मन, वचन और कर्म में समानता नहीं दिख रही है। वह असहज हो गया है। संसार के आधे से अधिक समस्याओं का कारण असहज होना है। अगर हम सहज रहेंगे तो समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यास पीठ पूजन कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. राजकुमार सोनी, राकेश यादव, डा. अवध बिहारी सिंह मौजूद थे। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. प्रदीप कुमार, डा. नुपूर तिवारी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. सुधीर उपाध्याय, अनु त्यागी, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, आरके जैन, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें