फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी । केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत थानागद्दी के जाखियां पुरवे के लोंगों ने मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले एक अदद सम्पर्क मार्ग के निर्माण में प्रधान द्वारा हिला हवाली से आक्रोशित होकर बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान अधूरे बने संपर्क मार्ग को पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण अमीर सिंह मुन्ना सिंह अनुज सिंह रामसमुझ सरोज व मनीष वर्मा ने बताया किग्राम पंचायत थानागद्दी के लगभग 500 आबादी वाले पुरवे में आजादी से लेकर आज तक सम्पर्क मार्ग नहीं बन पाया है। एक दशक पूर्व तत्कालीन भाजपा विधायक अशोक कुमार सोनकर ने मुख्य मार्ग से इस पुरवे को जोड़ने के लिए धन आवंटित कराया था।अराजक तत्वों की दबंगई के चलते सम्पर्क मार्ग अधूरा रह गया।तब से लेकर आज तक संपर्क मार्ग अधूरा है।15 वर्ष तक तूफानी सरोज के बाद रामचरित्र निषाद, सोमारू सरोज, बिरजू राम, गुलाब सरोज और अब दिनेश चौधरी से गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने रुचि नही दिखाई ।ग्रामीणों को आने जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं है। किसी तरह गर्मी और सर्दी के मौसम यमें हम लोग घर तक पहुच जाते हैं।लेकिन बरसात के दिनों में घर पहुंचना दूभर हो जाता है। बरसात में दो फीट पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रधान ने बरसात बाद रास्ते का निर्माण कराने के आश्वासन दिया था। परंतु अब तक काम नहीं लगाया गया।प्रधान की हिला हवाली देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किये और नारे भी लगाए। लोकनाथ और निरहू ने कहा इस संदर्भ में कई बार ब्लॉक, तहसील, जिले के अधिकारियो के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने भी समस्या का निस्तारण करने में अपना सहयोग नहीं किया। प्रधानपति प्रमोद शुक्ल ने बताया कि जखियां के ही कुछ किसान अपनी जमीन बताकर निर्माण नहीं होने दे रहे है।पैमाइश बाद और किसानों की राजी खुशी से जमीन मिलेगी। मैं तुरन्त सम्पर्क मार्ग बनवा दूंगा ।प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सरोज, हैप्पी सिंह, मनीष वर्मा, शोले सिंह, लाल बहादुर खैरवार, तेज बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें