फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-गण-मन संस्था की नई कार्यकारिणी ने लिया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। हिंदी भवन में आयोजित सामाजिक संस्था जन-गण-मन के 12 वें शपथ ग्रहण समारोह व अहिंसा परमोधर्म: विषयक गोष्ठी को संबोधित करते हुए बसपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि गांव की माटी से निकलकर आज मुम्बई जैसे महानगर में जाकर अपने को स्थापित करने के बाद लोगों की सेवा करने का जो मौका यहां की जनता दे रही है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि 12 वर्षों से यह संस्था जिले के का नाम रौशन करने वालों को सम्मानित करती आ रही है। विशिष्ट अतिथि इस्तकबाल कुरैशी ने कहा कि इस संस्था से जुड़कर मुझे भी समाज सेवा करने का मौका मिला है। उसे पूरा करने का प्रयास करुंगा। कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस संस्था से जुड़कर समाज की सेवा करने का जो संकल्प जो लिया है उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। सभाजीत द्विवेदी प्रखर व अंसार जौनपुरी ने गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री पर अपनी कविता पेश किया। असलम शेर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही नई टीम घोषित की, जिसमें महासचिव संजीव यादव, उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, फैसल हसन तबरेज, संजय अस्थाना, सरदार मनमोहन सिंह, पप्पू माली, हसनैन कमर दीपू, सचिव आजम जैदी, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, दानिश खान बख्शी, संजय जादवानी, विवेक सेठी, विशाल जे खत्री, प्रबंध सचिव शकील मुमताज, आयोजन सचिव लाडले हसन जैदी, संगठन सचिव नवीन सिंह बशगोती, न्यायालय सलाहकार श्रीकांत श्रीवास्तव, मीडिया सचिव समीर असलम, सांस्कृतिक सचिव सलीम बाबर व कार्यालय सचिव शमा फातमा शामिल है। अतिथियों ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। कई लोगों को संमानित भी किया गया। वीरेंद्र प्रधान, घनश्याम साहू, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, मधुसूदन बैंकर, रवि मिंगलानी, देवेश श्रीवास्तव, अरशद कुरैशी, सभासद अबुजर शेख, फैसल अंसारी, शबी हैदर सदफ, नेसार अहमद, किशन गुप्ता, संजय शर्मा, विवेक कुमार, फिरोज अहमद पप्पू, अशोक साहू, विनोद श्रीवास्तव, सरला माहेश्वरी, देवेंद्र कौर, रुबी साहू, विनोद अग्रहरि, राहिल सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महासचिव संजीव यादव और आभार नवीन सिंह बशगोती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें