जौनपुर। भारत विकास परिषद का हिंदी व संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन तिलकधारी महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसमें कुल ग्यारह विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने सिरकत किया। प्रतियोगिता दो चरणों में किया गया। जिसके प्रथम चरण में हिन्दी गीत समूहगान तथा द्वितीय चरण में संस्कृत गीत समूहगान की शानदार प्रस्तुति बच्चों ने किया। प्रतियोगिता में नेहरु बालोद्यान को प्रथम, जनक कुमारी को द्वितीय,ओरिएंटल पब्लिक स्कूल तृतीय, राज कांवेन्ट स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाविप सामाजिक सेवा की अग्रणी संस्था है। संस्था पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण, संस्कार पर काम करती है। इससे पूर्व मेरठ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. नवीन वर्मा ने भी अपने विचार रखें। प्रान्तीय अध्यक्ष सुदीप टंडन ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में लोकगीत गायक पंकज सिन्हा,गायिका सविता साहू व संगीत अध्यापक रोली श्रीवास्तव रही इस मौके पर सुनील सिंहा, विक्रम कुमार गुप्त, लोकेश कुमार,शरद पटेल,सत्येन्द्र अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप चौधरी, डा.गौरव प्रकाश मौर्य, रमेश श्रीवास्तव, अमित निगम, राजेश विश्वकर्मा, कमला साहू, निशा गिरि, कृष्णा पाठक, श्वेता अग्रहरि, संजू पटेल, सरस्वती चौधरी आदि मौजूद रहे। परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने आभार व्यक्त किया।