फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर उपकेंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों मेँ विगत कई माह से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जानकारी के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का सुधार नहीं कराए जाने पर बुधवार को गांव के सैकड़ों लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। विघुत उपकेन्द्र पर ताला लगा दिया। विघुत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए विघुत कर्मचारी नेसई बिन्द मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा बुझाकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

हंगामा कर लोगों ने आरोप लगाया कि बरसठी उप केन्द्र से सैकड़ों ग्राम सभा की बिजली सप्लाई होती हैं। एक महीने से बिजली सप्लाई बदतर हो गई है। चौबीस घंटे में मात्र दो घंटे ही बिजली की सप्लाई हो रही है। वह भी लो बोल्टेज के कारण किसी काम की नहीं है। जिससे केवल रोशनी दिखाई पड़ती है। लो बोल्टेज होने के कारण किसानों की धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। और नहरों में भी पानी का अकाल है। इसी समस्या को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में सैकडों लोग बरसठी पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है लेकिन अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहें हैं। यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो गांव के लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर कान्हा सिंह, आशुतोष सिंह, रामबहादुर, आकाश सिंह, डेविट सिंह, साधू सिंह, विकास सिंह, शनि, मोनू, सुशील, आशु, पिन्टू यादव, महेन्द्र सिंह ने बताया कि हम लोगो कई बार इस समस्या की शिकायत किए लेकिन विभाग अभी तक निदान नहीं किया। इस बिषय पर दूरभाष से अधिशासी अभियंता बीबी सिंह ने कहा की दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें