मुफ़्तीगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती के पूर्व संध्या पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्द्रभूवन सिंह एव देवानंद मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोमवार को रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि हमको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए।इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्तीगंज बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर रैली का शुभारंभ किया। रैली में विजय तिवारी,महातिम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्रा, विजय शंकर राय,अखिलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आरो वर्मा प्राइमरी के छात्र ने महात्मा गांधी बनकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों द्वारा गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मान्हवी सिंह, आराध्या, यश, अदिति, अभ्युदय ने अभिनय प्रस्तुत किया। शक्ति राय ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।इस मौके पर उपस्थित बच्चों, अध्यापकों सहित अभिभावकों को संबोधित करते प्रधानाचार्य प्रतीक्षा सिंह ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज पूरे देश में स्वच्छता को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है जो गांधी जी की देन है। उनके बताए रास्ते पर पूरा देश चल रहा है। इस अवसर पर गरिमा सिंह, अर्चना, प्रियंका, हर्षवर्द्धन सिंह, सारिका सिंह, इरम, शिल्पी, शक्ति आदि उपस्थित थे। संचालन श्वेता मिश्रा ने किया।
जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रेमराजपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सभी के साथ खुशी मनाते हुए उनसे आर्शीवाद लिया। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह गौड़ा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ही शिक्षा के साथ सामाजिक परिवर्तन है। इसी कड़ी में समाजसेवा व अच्छे कार्य किए जाते हैं। बुजुर्गों के सम्मान व सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। जिला प्रवक्ता शशांक मिश्र ने कहा कि हमें अपनों से बड़े लोगों से सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी हमारा अनुकरण करेगी। इस अवसर पर अंकित ओझा, अभिषेक उपाध्याय, सर्वेश तिवारी, राजेंद्र यादव, विशाल जायसवाल, ओम सिंह आदि उपस्थित रहे।