जौनपुर। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन कहा कि इस दुनिया में रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा महादान नहीं है। यही एक मात्र दान है जो नि:स्वार्थ भावना से एवं जाति-पांति के भेद से ऊपर होता है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रवि मिलानी ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन विशाल गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान में सरिता मिगलानी, चेतना साहू, उमा गुप्ता, अमित पाण्डेय, शिवांशु श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, श्वेताभ रंजन श्रीवास्तव, लोकेश , आकाश सेठ एवं चन्द्र प्रकाश मौर्य सहित 21 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर राजदेव यादव, सोमेश्वर केसरवानी, अशोक बैंकर, अभिषेक गुप्ता, देवेश वैश्य, संजय बैंकर, शशांक सिंह रानू, मनीष गुप्ता, प्रदीप सेठ, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, संदीप गुप्ता, रविकान्त जायसवाल, अजय गुप्ता, दीपमाला जायसवाल, बनवारी लाल साहू, अवनीन्द्र तिवारी, निखिलेश सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, रोशी सोनकर, दीपक चिटकारिया, अरुण त्रिपाठी, रवि श्रीवासतव, प्रदीप श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, अजीत सोनकर आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब के सचिव जय किशन साहू ने आभार व्यक्त किया।