फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुकान से लिया गया भरा पेड़ा का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी और राजेंद्र कुमार की टीम ने सोमवार को बरई बाजार में मिठाई की दुकानों की जांच की। टीम के पहुंचते ही मिठाई की दुकानें धड़ाधड़ बंद कर दुकान स्वामी भाग गए लेकिन क्षीरसागर स्वीट से भरा पेड़ा का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिया। बाकी दुकानें बंद हो जाने से सैंपल नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी ने बताया कि आइजीआरएस पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि सुजानगंज में एटम बम व भरा पेड़ा और पनीर से बनी खाद्य मिठाइयों की मिलावट जोरों पर हो रही है जिससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए दुकानों की जांच की गई है। लेकिन अधिकांश दुकानें बंद हो गई। सिर्फ क्षीरसागर स्वीट दुकान खुली मिली। जिसके यहां से भरा पेड़े का नमूना लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाजारवासियों को जागरूक किया गया। खाद्य अधिकारियों ने कहा कि लोग अपने वातावरण को स्वच्छ रखें। मिठाई में कहीं भी मिलावट होती है तो तुरंत ही इसकी सूचना दें। मिलावट खोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि सुजानगंज का एटम बम और भरा पेड़ पूरे जिले में मशहूर है। इसको खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें