जौनपुर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन इकाई उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कोटेदारों का तहसीलों पर चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हड़ताल वापस होने तक ई-पॉस मशीन नहीं लेने का निर्णय लिया। साथ ही मांग पूरा होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान कोटेदारों ने राशन का उठान भी नहीं किया।
सदर तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदरों का तहसील परिसर में चल रहा धरना जारी रहा।इस दौरान अन्य राज्यों की भांति 25हजार प्रतिमाह मानदेय देने, 200 प्रति कुंटल कमीशन देने,डोर स्टेप डिलीवरी को लागू करने, हैंडलिंग व्यय का भुगतान व गोदाम भाड़ा देने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। इस अवसर पर दयाशंकर निगम, हरिशंकर निगम, सजल सिंह, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, दुर्गावती देवी, शमशेर बहादुर, नागेन्द्र प्रताप सिंह, पुष्पा देवी व संजय शुक्ला आदि कोटेदार उपस्थित रहे। जलालपुर क्षेत्र के समस्त कोटेदारों ने विपणन गोदाम पर जिलाध्यक्ष हरसू सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। ब्लाक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में बैठक कर हड़ताल समाप्त होने तक ई-पास मशीन व राशन का उठान नहीं करने का निर्णय लिया। इस मौके पर संजय सिंह, शिवश्याम यादव,अशोक दुबे,कपिलदेव मिश्र,हृदयनरायन सिंह, हंस कुमार दुबे,सुशील सिंह, उदयभान सिंह, अब्दुल इनाम,विट्टन देवी,सतीश सिंह, कमडलेश सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। बक्शा क्षेत्र के कोटेदारों ने पांचवे दिन मंगलवार को भी गोदाम के पास स्थित पोखरे पर एकत्रित हो सुबह जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करतरे हुए विपणन गोदाम पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान खाद्यान्न का उठान नहीं किया। पांचवे दिन भी पल्लेदारों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक सिंह मैनबहादुर सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, राजनाथ गौतम, पप्पू बनवासी, शिवकुमार गौतम, सुरेश उपाध्याय, सुभाष मौर्य, अमर बहादुर सिंह आदि कोटेदार मौजूद रहे। मछलीशहर क्षेत्र के कोटेदारों का विपणन गोदाम पर प्रदर्शन जिला सरंक्षक गिरिजा शंकर यादव के नेतृत्व में पांचवें दिन भी चला। कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मौर्य, कृष्ण मुरारी, प्रवीण कुमार, वंश बहादुर सिंह, कमला शंकर, भगत सिंह, धर्म राज, गुलाब अग्रहरि, अच्छे लाल, रमेश चंद्र, बृज लाल आदि मौजूद रहे।