फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डेढ़ लाख में नीलाम कर दी किशोरी की आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के आबरू की कीमत तय की डेढ़ लाख
विज्ञापन

थाने में हुई पंचायत , पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में कराया समझौता
लड़की के परिजनों ने ठुकराया फैसला, पुलिस को करना पड़े केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरईपार (जौनपुर)। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाने में पंचायत हुई और किशोरी की आबरू की कीमत डेढ़ लाख रुपये लगाकर फैसला कर दिया गया। तय कर दिया कि दुष्कर्मी ही किशोरी की शादी करवाएंगे और उस पर डेढ़ लाख से ज्यादा खर्च नहीं किया जाएगा। सुलहनामा लिखा गया, जिसमें पीड़ित और आरोपियों समेत दस गवाहों ने हस्ताक्षर किए। हालांकि बाद में किशोरी के परिजनों ने इस फैसले को ठुकरा दिया। यह बात आला अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस न केवल मुकदमा दर्ज करना पड़ा बल्कि एक आरोपी को गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन

सात माह पहले मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में ही गांव के दो युवक उसे गेहूं के खेत में उठा ले गए थे। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को धमकी भी दी थी कि उसने कहीं जबान खोली तो वे हत्या कर देंगे। डरी सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपने साथ हुए हादसे को परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बताया। उसके गर्भवती होने पर परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई और रोने लगी। परिजन बेटी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़की के पिता को समझाया गया कि मुकदमा दर्ज करने पर लड़की के साथ उसे कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे, जिससे शादी में दिक्कत हो सकती है। सोमवार को थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हुई और सुलह समझौता करा दिया गया। सुलहनामे पर लिखा गया कि दोनों आरोपियों और उनके परिजन मिलकर लड़की की शादी के लिए रिश्ता खोजेंगे और शादी में होने वाला खर्च भी दोनों के परिजन वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें