फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर कोतवाल का फूंका पूतला 20-25-04

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव पर 14 सितंबर को कोर्ट जाते समय जानलेवा हमला किया गया था। अधिवक्ताओं ने चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

डीएम आवास व दीवानी गेट के सामने अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 बजे तक पुलिस को कोर्ट परिसर में नहीं घुसने दिया। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने, नामजद अभियुक्तों को बचाने व सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीएम आवास के सामने कोतवाल का पुतला फूंका। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व अन्य की दरखास्त पर साधारण सभा की बैठक बृजनाथ पाठक की अध्यक्षता व मंत्री बरसातू राम के संचालन में हुई। प्रस्ताव पारित हुआ कि मंगलवार को 10.30 बजे तक नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर 11 बजे अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में अधिवक्ता डीपी सिंह, हिमांशु, यशवंत ओझा, कृष्ण मोहन यादव, श्यामलकांत श्रीवास्तव, जितेंद्र उपाध्याय, आमोद सिन्हा, अवधेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, समर बहादुर यादव, अनिल सिंह, राजनाथ यादव, शरदेंदु चतुर्वेदी, गुलाब यादव, मनीष सिंह आदि ने कोतवाल की निंदा की। आरोप लगाया कि नामजद अभियुक्तों को छोड़कर अज्ञात की गिरफ्तारी की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनवरत कार्य बहिष्कार करने एवं आंदोलन की बात कही। प्रदश्रनकारियों में अजीत सिंह, बृजेश निषाद, विनोद श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, मनोज यादव, विनय सिंह, अजय श्रीवास्तव, प्रशांत उपाध्याय, अवनीश चतुर्वेदी, राहुल पाठक, अभिनव मिश्र, शैलेश मिश्र, भीम सिंह, सूर्यमणि पांडेय, जयकृष्णलाल,शिवप्रकाश गिरी,प्रवीण सिंह, आशुतोष उपाध्याय, संजय श्रीवास्तव,अभिषेक भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें