फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्यांजलि के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि सभा में कविताओं के माध्यम से कवियों ने अटल से जुड़ी कविताएं प्रस्तुत कर उनकी यादें ताजा की।
मछलीशहर: नगर के गंगा पैलेस में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों ने कविता के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। कृपाशंकर श्रीवास्तव ने ‘अटल प्रेम की अटल छवि, वो मनुज नहीं अवतारी थे। सच्चे योद्धा, कोमल कवि, कुछ ऐसे अटल विहारी थे।’ कविता प्रस्तुत की। आजम मछलीशहरी ने दुनियां में अमन चैन रहे यही पैगाम था अटल का। मधुर जौनपुरी ने अटल की इच्छा को व्यक्त करते हुए कहा कि जब-जब जनम मिले भारत माता के चरणों में दिए जलाऊं को सुनकर लोग गंभीर हो गए। आरिफ मछलीशहरी, टीपी त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, डा. महेंद्र प्रताप सिंह, डा. मसूद एवं अमर नाथ फैजावादी ने भी अपनी रचना सुनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अनीता रावत ने किया। अध्यक्षता जनार्दन सिंह एवं संचालन डा. शम्भू रत्न उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

जलालपुर: बयालसी महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि में कवियों ने अटल व उनसे जुड़ी कविताएं प्रस्तुत की। विनोद सिंह पचवल ने हुबहु अटल जी के हाव- भाव व अंदाज में उनकी कविता पढ़ी। पारसनाथ सिंह, डा. राम समुझ भाष्कर, हरिशंकर सिंह, क्षमानाथ मिश्र, शोभनाथ पटेल, प्रमोद गुप्ता, उपेंद्र सिंह ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इससे पहले जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। संचालन जिला महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह रिंकू, संजय, दीपक सिंह, बच्चा दुबे, हजारी मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मडियाहूं: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में राम जानकी मंदिर परिसर में अटल गीत गंगा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शमशेर सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शायर मकसूद दिलावरपुरी, रणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मंजुल मयंक, डा. वकार, स्वामीनाथ पाठक आदि ने अपनी कविताएं सुनाई। इस मौके पर विजय चंद पटेल, ब्रह्मदेव मिश्र ब्रह्मदेव उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह ,पप्पू सिंह, भैया राम पटेल, डा. अजय सिंह, सुनील साहू, चंदन केसरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश मिश्र व संचालन सभाजीत दिवेदी प्रखर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें