फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्धेशिया कांदू समाज को शिक्षित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। मद्धेशिया कांदू समाज के लोगों ने रविवार को केराकत में स्थित श्याम देयी अतिथि गृह में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही अपने समाज के शिक्षित, संगठित व नशामुक्त होने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि केराकत तहसीलदार श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोग सदा से संतों को पूजते रहे हैं और आगे भी धार्मिक भावना के साथ जुड़ने के साथ शिक्षा पर लगातार जोर दें। शिक्षा ही विकास की कड़ी है। इसलिए हमें शिक्षित समाज पैदा करने कि जरूरत है। पूर्वजों ने जो गलती की है। हम उस गलती को ना करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को शिक्षित , संगठित व नशामुक्त होना ही होगा। जिससे वैश्य समाज के लोगों का स्तर ऊपर उठ सके। पूर्वजों ने अपने बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान न देते हुए केवल दुकानदारी पर ध्यान दिलाया। जिससे हम लोग शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गए। विशिष्ट अतिथि शंकर प्रसाद व गिरीश बाबू व प्रदेश मंत्री रंजीत गुप्ता ने भी संगठित व शिक्षित समाज बनाने पर जोर दिया। कहा कि योग्य लोग संगठन बना कर राजनीति में भी रुचि लें। ताकि राजनीति के क्षेत्र में भी हमारा समाज का स्थान सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर केराकत अध्यक्ष सुमन गुप्ता, डा. हंस लाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रताप नारायण गुप्ता, अरविंद, छेदी गुप्ता, राम नाथ गुप्ता, ज्योति, रीता गुप्ता, शोभा गुप्ता रीना देवी व महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संत गणिनाथ महोत्सव में उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू समाज के लोगों ने केराकत के श्यामदेई अतिथि गृह में अपने पूर्वज संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की जयंती मनाई। जिसमें हवन-पूजन के साथ जागरूकता संमेलन को संबोधित करते हुए केराकत तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोग सदा से संतों को पूजते रहे हैं। हमारा समाज धार्मिक भावना के साथ जुड़ने के साथ शिक्षा पर भी जोर दें। जिससे समाज का विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास की कड़ी है। हमें शिक्षित व जागरूक समाज पैदा करने की जरूरत है। पूर्वजों ने जो गलती की है। उससे सबक लेते हुये वैश्य समाज के लोगों को शिक्षित व संगठित होकर इससे दूर रहना चाहिए जिससे हम वैश्य लोगों का स्तर ऊपर उठ सके। पूर्वजों ने अपने बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान न देते हुयके केवल दुकानदारी पर ध्यान दिलाया जो हम लोगों के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े रहने का संकेत देता है। इसी क्रम में आजमगढ़ से आये शंकर प्रसाद व मोहम्मदाबाद से गिरीश बाबू व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री/पत्रकार रंजीत गुप्ता ने संगठित, शिक्षित, समाज बनाने पर जोर दिया। साथ ही बताया कि योग्य लोग संगठन बनाकर राजनीति में भी रूचि लें, ताकि राजनीति के क्षेत्र में भी हमारा स्थान सुनिश्चित हो। समारोह का संचालन अजय गुप्ता एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केराकत अध्यक्ष सुमन गुप्ता, चंदवक के डा. हंस लाल गुप्ता, वाराणसी के प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रताप नारायण गुप्ता, दीपक गुप्ता, ग्राम प्रधान/पत्रकार डा. अरविन्द गुप्त, महेन्द्र गुप्ता, छेदी गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, ज्यूट, रीता गुप्ता, शोभा गुप्ता, रीना देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें