जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृत्व में साइकल जुलूस मड़ियाहूं तहसील से जमालापुर तक निकली। जुलूस को आगे जाना था लेकिन जमालापुर बाजार में पूर्व सांसद के पैर में मोच आ गई। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की बुनियाद झूठ के आशियाने पर खड़ी है। महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है। बेरोजगार आत्महत्याएं कर रहे हैं और सरकार वोट की राजनीति कर रही है।
पूर्व सांसद तूफानी सरोज को चोट लगने के कारण पैर में सूजन हो गया। डाक्टरों ने उन्हें सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। साइकल जुलूस में उन्हें बरसठी से निगोह तक जाना था लेकिन वह नहीं जा सके। शेष अन्य कार्यकर्ता जुलूस लेकर गए। इस मौके पर राजेंद्र यादव, कैलाश नाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख, राकेश मौर्या, लाल प्रताप यादव ब्लाक प्रमुख मड़ियाहूं, जयहिंद यादव जिला पंचायत सदस्य, लकी यादव, सुरेश यादव, अरविंद, श्रवण जायसवाल, जय सिंह यादव, ऋषि यादव, लुकमान खान, दीपक गोस्वामी, विजय पटेल आदि उपस्थित रहे। उधर रामपुर बाजार से साइकल यात्रा पूर्व विधायक श्रद्घा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है। साइकल यात्रा रामपुर बाजार से यादव नगर, संजयनगर होते हुए जमालापुर बाजार पहुंची। जहां आनंद जायसवाल, राजेंद्र यादव, ताराशंकर यादव, रंजीत यादव, राकेश मौर्या, अवधेश आदि ने सभा को संबोधित किया।